― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने किया आत्महत्या का प्रयास

भाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने किया आत्महत्या का प्रयास

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने बोतल फोड़ कर गले को काट लिया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सबरहद गांव निवासी 25वर्षीय अखिलेश राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर घर से थोड़ी दूर पर ही वेल्डिंग का काम करता है। बुधवार को दोपहर में घर पर गया था, जहां पर बड़े भाई मिथलेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गया। जिसके चलते शराब के नशे में धुत्त अखिलेश ने घर पर रखा एक बोतल फोड़ कर गले को काट लिया। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...