Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभव्य तरीके से मनाया जायेगा बदलापुर महोत्सव : विधायक

भव्य तरीके से मनाया जायेगा बदलापुर महोत्सव : विधायक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में बदलापुर महोत्सव मनाए जाने के संबंध में इंदिरा गाधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक ने बताया कि 01, 02 और 03 नवम्बर को बदलापुर महोत्सव मनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्रों को रजिस्ट्रेशन कराया जाना भी सुनिश्चित करें। विधायक के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक दवाई उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह योजना के संबंध में समस्त जोड़ों की शादियां कराए जाने के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में अधिक से अधिक आवेदन कराया जाये, जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठा सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को महोत्सव के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए महोत्सव को सफल बनाये।