जौनपुर धारा, मछलीशहर। महाशिवरात्रि के अवसर पर मछलीशहर के दियावानाथ महादेव, पारसनाथ महादेव मंदिर पौहा, शोभनाथ महादेव, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जमालपुर, रामेश्वरनाथ गोधुपुर, बाबा बलराम दास मंदिर जमालपुर, मेहरवा महादेव मंदिर, खजुरहट गांव में मसवनबीर बाबा शिव मंदिर में सुबह भोर में दो बजे से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई। सूर्य निकलने तक भीड़ काफी बढ़ गई।मंदिरों में भारी संख्या में पुलिस बल एवं स्थानीय कार्यकर्ता तैनात थे और भीड़ को नियंत्रण कर पंक्तिबद्ध कराकर भक्तों की मंदिर में प्रवेश करा रहे थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भक्तों ने किया जलाभिषेक एवं पूजा अर्चन

Previous article
Next article

