Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरब्राह्मण महाकुंभ में अधिक से अधिक लोग हो शामिल : पं.अवध नारायण

ब्राह्मण महाकुंभ में अधिक से अधिक लोग हो शामिल : पं.अवध नारायण

जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर के हरबसपुर, फूलपुर में आगामी 24 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं.अवध नारायण तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाह्न पर जिले में यह आयोजन किया जा रहा है।जहां सभी क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें। जहां प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.एवं परशुराम सेना के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।