Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरब्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

ब्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। छठ पूजा भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी, सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की। कर्ण भगवान सूर्यदेव के परम भक्त थे, वह प्रतिदिन कमर तक पानी में खड़े रहकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देते थे, यही कारण था कि भगवान सूर्य की कृपा से ही कर्ण महान योद्धा बने,जिसे आज भी लोग छठ पर्व के रूप में मनाते हैं। इसी क्रम में जनपद जौनपुर के ग्रामसभा भदेवरा के रामेश्वर धाम पोखर पर आज तमाम महिलाओं एवं पुरुषों ने भी सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रधान प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे, शासन प्रशासन के लोग एवं क्षेत्र के तमाम महिलाएं बच्चे बच्चियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Share Now...