Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरबैंक से पेंशन का पैसा लेकर घर लौट रहे वृद्ध से हुई...

बैंक से पेंशन का पैसा लेकर घर लौट रहे वृद्ध से हुई उचक्का गिरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमशाहअढ़न निवासी सैयद हसन अब्बास नकवी पुत्र स्व.सैयद गुलाम अब्बास नकवी ने थाने में तहरीर दिया कि गुरूवार को वे कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक से दोपहर लगभग 12.30 बजे अपनी पेंशन का पचास हजार रूपये निकालकर वापस घर जा रहे थे कि घर के पास ही कल्लू इमामबाड़ा के आगे बाइक सवार हेलमेट लगाये एक युवक उनसे पैसा छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जब वह बैंक से पैसा निकालकर ऑटो रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे तो उनके साथ एक अन्य युवक भी ई-रिक्शे पर बैठा था। उसके इशारा करने पर ही बाइक सवार युवक ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आयेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी। उधर घटना घटने के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि दिन दहाड़े कोतवाली से महज कुछ दूरी पर ऐसी घटना घटने से आम लोग अपने आप को भयभीत महसूस कर रहे हैं।