- आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का इससे बड़ा धरती पर नहीं है कोई दूसरा उदाहरण
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जिंदगी से खुशियों के रंग जैसे गायब से हो रहे हैं, परंतु इस बेरंग होती जिंदगी में होली ही एक ऐसा त्योहार है जो दोबारा रंग भर देता है। आपसी सौहार्द तथा प्रेम का प्रतीक धरती पर इससे बड़ा कोई दूसरा त्योहार नहीं है। उक्त बातें केशवपुर स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने कहीं। इस दौरान गजना निवासी विनोद यादव, कुछमुछ निवासी सनी यादव तथा पहेतिया निवासी राजू यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में आए लोगों का होली गीत गाकर गायक आशीष पाठक मधुर ने अभिनंदन और स्वागत किया। धमार्पुर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अजय पाल द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री जय सिंह, मंडल प्रभारी विनय सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अध्यक्षता राधेश्याम विश्वकर्मा ने की। इस मौके पर दिलीप त्रिपाठी, उमेश सिंह, धीरज मिश्रा, रामाश्रय सोनकर, विकास सिंह, पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, संतोष मौर्य, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।



