Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनबेटी मालती के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा

  • बहन मीरा को दी शादी की बधाई

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई में है, जिनकी कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा बीते दिनों शादी के बंधन में बंधी थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर की थी। इसके बाद बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया था। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की कजिन ने उन्हें बधाई दी थी. लेकिन अब इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कजिन को बधाई दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन की शादी की तस्वीरों को रिशेयर करते हुए लिखा, बधाई हो मीरा चोपड़ा और रक्षित चोपड़ा। ये लीजिए हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार। इस स्टोरी को मीरा चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ये बहुत बहुत धन्यवाद आपकी बधाई के लिए। इस नए पड़ाव के लिए एक्साइटेड हूं। मीरा चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन सिस्टर हैं। दरअसल, मीरा के पिता सुदेश चोपड़ा है, जो कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के कजिन हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह जी5 की फिल्म सफेद में नजर आईं थीं। इसके पहले वह अजय बहल की सेक्शन 375 में भी नजर आ चुकी हैं।

Share Now...