Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के एकांकी पर भाव विभोर हुए लोग

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के एकांकी पर भाव विभोर हुए लोग

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शनिवार को क्षेत्र के बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर के वार्षिकोत्सव में लोग उस समय भावविभोर हो उठे जब कालेज के छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एकांकी का बड़े ही मार्मिक ढंग से मंचन किया। जिसके माध्यम से बेटियों के साथ भेदभाव न किए जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष अशोक पाण्डेय द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ ही प्रारम्भ कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कक्षा९की छात्राएं प्रीती प्रजापति और अंशिका पाण्डेय द्वारा सरस्वती वंदना के साथ गति दिया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा एकल गीत, सामूहिक नृत्य, भाषण, कव्वाली, भाषण आदि से समा बाँध दिया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक शाहगंज ने अपने सम्बोधन मे ग्रामीण परिवेश के बच्चों की प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए कालेज के शिक्षको और शिक्षिकाओं की जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ  इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नितान्त आवश्यक है। प्रमुख प्रतिनिधि डा.उमेश चन्द्र तिवारी ने शैक्षणिक उन्नति के लिए शिक्षक, शिक्षार्थी और अभिभावको के बीच सामन्जस्य का होना आवश्यक बताया। अन्य विशिष्ट अतिथियों मे डा.रणजीत सिंह, शिक्षा संकुल समोधपुर के प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू मौजूद थे। इसी बीच कालेज प्रशासन द्वारा आए हुए अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय ने अपने प्रतिवेदन पाठन में स्थापना से लेकर वर्तमान तक के उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों के सामने संस्था की चुनौतियों को साझा किया। इस दौरान सन्तोष पाण्डेय, रणविजय सिंह, सुधाकर, अरविन्द, रणन्जय, दुष्यन्त समेत समूचा कालेज परिवार और अन्य गणमान्य थे।

Share Now...