एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद सुनील शेट्टी ने की है। अथिया और केएल दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया ने 2021 में अपने भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। फिलहाल दोनों लिव-इन में एक साथ रह रहे हैं। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक शानदार सी-फेसिंग अपार्टमेंट में एक घर बनाया है। बेटी की शादी की बात को लेकर सुनील शेट्टी की हालिया वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने पैपराज़ी को जवाब दिया। पैपराज़ी ने पूछा की अथिया की शादी कब होगी, क्योंकि राहुल का विश्व कप शेड्यूल पूरा हो गया है, तब सुनील ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘जल्द होगी’. सुनील ने यह भी कहा कि उनके लगातार शेड्यूल हैं। राहुल क्रिकेटर हैं उनके कई दौरे हैं और शादी एक दिन में नहीं हो सकती है, इसलिए शादी करने के लिए शायद ही कोई खाली समय हो, क्योंकि शादी एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा था कि कपल मैचों के बीच सिर्फ दो दिन के ब्रेक में शादी नहीं कर सकता।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बेटी अथिया की शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा : जल्दी मिलेगी खुशखबरी

Previous article

