Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeउत्तर प्रदेशबुधवार को कोर्ट परिसर में घुस आया तेंदुआ, अफरातफरी का माहौल

बुधवार को कोर्ट परिसर में घुस आया तेंदुआ, अफरातफरी का माहौल

गाजियाबाद. बड़ी खबर यूपी के गाजियाबाद से है जहां बुधवार को कोर्ट परिसर में तेंदुआ घुस आया. तेंदुआ के घुसते ही कोर्ट में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवम वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

कोर्ट परिसर में घुसे तेंदुए ने कुछ लोगों को घायल भी कर दिया, जिसके बाद कोर्ट कैंपस में और अफरातफरी मच गई. जख्मी लोगों को जान जोखिम में डालकर इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया. पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट में घुसे तेंदुए पर काबू पाते हुए उसका रेस्क्यू किया गया. जब तक तेंदुए का रेस्क्यू नहीं किया गया तब तक कोर्ट कैंपस में हड़कंप मचा रहा. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गाजियाबाद के एडिशनल सीपी दिनेश कुमार भी मौजूद रहे.

Share Now...