Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबुजुर्गों को बेहतर इलाज के लिए वृद्घाआश्रम दस दिवसीय शिविर का आयोजन

बुजुर्गों को बेहतर इलाज के लिए वृद्घाआश्रम दस दिवसीय शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा वृद्धाश्रम के बेसहारा मरीजों के लिए दस दिवसीय चिकित्सीय महाअभियान शिविर स्थान नगर के एक हास्पिटल पर आयोजित किया गया। जिसमे नि:शुल्क परामर्श, जांच भर्ती व दवाईयां की व्यवस्था की गई है। वृद्धाश्रम के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच डॉ.संदीप मौर्य, डॉ.चन्द्रकला मौर्य व उनकी टीम द्वारा की गई। जिसमे से गम्भीर स्वास्थ्य समस्या के कारण 26 मरीजों को एडमिट किया गया, और उनकी ईसीजी, एक्सरे, ब्लडप्रेशर व ब्लड की सभी तरह की जांच की गई, तथा सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर डॉ.संदीप मौर्य ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना बहुत पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि यदि आपके परिवार के सदस्य या प्रियजन वृद्ध हैं, तो आप उनकी बढ़ती उम्र के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हो सकते हैं। उम्र बढ़ने से हृदय रोग, मधुमेह, गठिया, डिहाइड्रेशन, कब्ज, कैंसर और मनोभ्रंश जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ प्रमुख व्यवहारों को अपनाने और बनाए रखने से वृद्धों को लंबा, स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल सकती है। डॉ.चन्द्रकला मौर्य ने कहा कि बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के लिए, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक रूप से सक्रिय रहना और सामाजिक संबंध बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिंता मुक्त रहे। धूम्रपान और शराब से बचे, पर्याप्त नींद लें, और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लेते रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव/टीबी मुक्त भारत अभियान के मण्डल चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, राम कुमार साहू, योगेश साहू, रवि चौबे आदि उपस्थित रहे।