जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के सादीपुर गांव में वर्षों से लंबित चकमार्ग (चकरोड)विवाद का आखिरकार समाधान हो गया। शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी(बीडीओ) नीरज जायसवाल की सक्रिय पहल से इस विवाद का पटाक्षेप हुआ और मौके पर ही चकरोड निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव की निवासी सरस्वती देवी पत्नी अजय कुमार द्वारा लंबे समय से चकमार्ग को लेकर प्रार्थनापत्र दिए जा रहे थे। लेखपाल द्वारा कई बार भूमि की पैमाइश भी की गई, लेकिन सीमावर्ती ज़मीन के मालिकों द्वारा आपत्ति किए जाने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को बीडीओ नीरज जायसवाल स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ लेखपाल हनुमान प्रसाद गुप्ता, ग्राम सचिव श्यामबहादुर यादव और ग्राम प्रधान सुनीता देवी भी मौजूद रहे। बीडीओ ने मौके पर पैमाइश करवाई और फिर अपनी उपस्थिति में मनरेगा मजदूरों को बुलवाकर चकमार्ग निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
बीडीओ की पहल से वर्षों पुराना विवाद समाप्त,


