Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीजेपी कार्यसमिति की बैठक में चुनाव जीतने पर हुई चर्चा

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में चुनाव जीतने पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के मछलीशहर जिला कार्यसमिति की रविवार को बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी केके सिंह ने चुनाव जीतने का टिप्स बताया।

बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रम्हदेव मश्रिा, सुशील उपाध्याय, अपराजिता सोनकर, अरुण कुमार राय, मुराहु राजभर, शैलेश पांडेय, रामविलास पाल आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की शुरूआत पार्टी के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक बृजेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक में राकेश शुक्ला, बृजनाथ दूबे, आशा मौर्या, राजेश सोनकर, प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रहलाद यादव सहित जिले भर के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।

Share Now...