Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरबिलावल भुट्टो के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बिलावल भुट्टो के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

  • पीएम मोदी के खिलाफ बयान पर भड़के लोग, किया पुतला दहन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को जनपद में चहारसू चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन भी किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालू एवं जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जो टिप्पणी की है वो काफी आपत्तिजनक है। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण पूरे देश भर के लोग आक्रोशित हैं और यह विरोध प्रदर्शन आक्रोश की अभिव्यक्ति है।