केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ डॉ. आलोक सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर क्लिनिक के ऑपरेशन कक्ष को सील कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक को केवल ओपीडी सेवाएं संचालित करने की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध रूप से ऑपरेशन किए जा रहे थे। निरीक्षण में कई जरूरी दस्तावेजों में भी अनियमितताएं सामने आईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले कि क्लिनिक में नियमों के विरुद्ध गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही थी, जो कि चिकित्सा मानकों और कानून का उल्लंघन है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को पूर्व में शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल सीएमओ ने मौके पर ही क्लिनिक को सीज कर दिया और संचालन से जुड़े अभिलेखों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि क्लिनिक संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य निजी क्लिनिक संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध चिकित्सा गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें।
― Advertisement ―
बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज
केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज



