जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के लखेसर गांव में शुक्रवार को बिजली ठीक करते समय गिरने से घायल मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी तीस वर्षीय पंकज यादव प्राइवेट बिजली बनाने का कार्य करते थे। शुक्रवार की रात पड़ोस के सोनपुरा गांव में एक भट्ठे पर बिजली ठीक करने के लिए छत पर चढ़े थे, उसी समय छत की पटिया टूट गई, जिससे वे गिरे और ईंट सुखाने के लिए चल रहे हाइड्रोलिक फैन की चपेट में आ गए, और वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया, तथा शनिवार की तड़के उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी, वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई नीरज अधिवक्ता है, उनके पिता जगत नारायण, सूरत में मिल में काम करते है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
बिजली ठीक कर रहे प्राइवेट मैकेनिक की गिरकर मौत



