Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरबाल कल्याण की टीम ने बाल विवाह को रोका

बाल कल्याण की टीम ने बाल विवाह को रोका

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय को सूचना दिया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत हिरामनपुर गांव में एक नाबालिक लड़की का बाल-विवाह हो रहा है जिसे रोका जाना अति आवश्यक है। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मानव तस्कर विरोधी इकाई के इस्ंपेक्टर विभूति नारायण राय, जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय व थाने के बाल कल्याण अधिकारी की संयुक्त टीम के साथ उक्त स्थान पर प्रकरण की जांच के लिए मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा हो रहे बाल-विवाह को रोका गया और बालिका को बाल कल्याण समिति जौनपुर में प्रस्तुत किया गया। बालिका के घर वालों को बताया गया कि जब लड़की 18 वर्ष की हो जायेगी तो तब ही शादी होगी अन्यथा इससे कम उम्र में करने पर बाल-विवाह की श्रेणी में आयेगा और लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। बाल-विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है जिसे समाप्त किये जाने हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है।

Share Now...