Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरबाबा की मजार पर चादर पोशी कर मांगी मन्नतें

बाबा की मजार पर चादर पोशी कर मांगी मन्नतें

  • मादरडीह गांव में जान शहीद बाबा का मनाया गया सालाना उर्स

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मादरडीह गांव में हजरत सैय्यद जान शहीद बाबा का उर्स का जलसा बड़ी ही अकीदत और शानो शौकत के साथ मनाया गया। जायरिनों ने हजरत सैय्यद जान शहीद बाबा की मजार पर चादर पोशी कर मन्नतें भी मांगी। इस दौरान गुड़हाई मोहल्ला स्थित हजरत सैयद बूढ़े बाबा की मजार से डीजे सहित गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया जिसमें बाबा कद्रदान सिर पर दाग लेकर चल रहे थे जो अपने कदीमी रास्ते से होकर बाबा की मजार पर पहुंचा जहां पर जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और मन्नतें भी मांगी। जुलूस की शक्ल में शामिल लोग बाबा की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। बाबा को इत्र से नहला कर गुलपोशी किया गया। अंजुमन सदर तहसीमुलहक बन्ने, मकसूद बस, मो. सुवैब व खालिद अंसारी ने अमन चैन के लिए दुआ किया। मछलीशहर से आये कव्वाल बेलाल चिश्ती द्वारा पेश किए गए नामचीन नातिया कलाम ने जलसे में समा बांध दिया। बेलाल चिश्ती मछलीशहर द्वारा मेरे ख्वाजा पूरे भारत का राजा है, कव्वाल मंडली द्वारा बाबा के स्थान में पेश कव्वाली का देर रात तक लोगों ने लुफ्त उठाया। इस अवसर पर मकसूद बाबा, बन्ने भाई, मोहम्मद जमालुद्दीन, निजाम, नफीस, मो. शोएब मंसूरी, फंटू कुमार, शिवम गुप्ता, शादाब मंसूरी, बबलू ठठेर, अफाक यार खान व विक्की गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...