Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत से यात्री परेशान

बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत से यात्री परेशान

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्टेशन पर पेयजल के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं है। जिससे यात्रियों को इस भीषण गर्मी में पानी की जलालत झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर पानी की किल्लत से यात्रियों को तमाम तरह की परेशानियों को उठानी पड़ रही है।

प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर कुल चार हैंडपंप लगा हुआ है। जो कि खराब पड़ा हुआ है। वह बीच-बीच में पानी छोड़ देता है, तथा गंदा पानी भी आता रहता है। जिससे यात्रियों को बाहर से पानी लेना पड़ रहा है। मालूम हो कि इस स्टेशन पर आठ ट्रेन रोजाना आवागमन रहता है। लगभग सात सौ यात्री यहां से प्रतिदिन यात्रा करते हैं। वहीं स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक पच्चीस लाख रूपए महीने की इस स्टेशन की आमदनी है। मालूम हो कि दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। फिर भी यहां पर शीतल जल की कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं है। लोगों को मलाल है कि इस स्टेशन से होकर जनप्रतिनिधि भी सफर करते हैं। किन्तु वह समस्याओं से निजात दिलवाने की बजाय चुनावी बेला में कोरा आश्वासन देकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। पानी की यहां पर समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे यात्रियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो हैण्डपंप लगा भी है वह टीनशेड के अभाव में गरम पानी देने लगता है। ठंडा पानी के चक्कर में ट्रेन छूट जाती है। स्टेशन पर शीतल जल के लिए आरो माशीन होना चाहिए, लेकिन नहीं लगी है।

यहां पर पानी की टंकी की व्यवस्था नहीं है जिससे हम यात्रियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नल में टोटी नहीं है वह सिर्फ स्टेशन की शोभा बढ़ा रहा है। लाल बहादुर पाल,छनेहता,मुंगराबादशाहपुर

यहां पर पानी की ठीक-ठाक व्यवस्था नही है, स्टेशन पर पाइप लाइन बिछा कर पानी आपूर्ति की व्यवस्था होनी चाहिए।ताकि यात्रियों को पानी के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उसे बाहर से पानी लेने के चक्कर में ट्रेन छूट जाती है। सीताराम पटेल,मुंगराबादशाहपुर

स्टेशन मास्टर आरबी राम ने बताया है कि यहां पर पानी के लिए बेहतर सुविधा व संसाधन यात्रियों को दिलवाने के लिए विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जो हैण्डपम्प खराब चल रहे हैं, उसे दिखवा लिया जाएगा। अनिल विश्वकर्मा,मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर

Share Now...