― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनबागी 4 में खतरनाक action look में नजर आयेंगे tiger shroff

बागी 4 में खतरनाक action look में नजर आयेंगे tiger shroff

टाइगर श्रॉफ की सुप्रहित प्रâेंचाइजी बाग़ी का चौथा पार्ट, बागी-4 पहले भी ज्यादा एक्शन पैक्ड होने वाला है, और इसका सबूत मिला है फ़िल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर से जिसमें प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी-4 की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। इतना ही नहीं टाइगर ने आज से बागी-4 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। साजिद नाडियाडवाला की टाइगर श्रॉफ स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन प्रâैंचाइज़ बागी 4 अगले साल 5 सितम्बर 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है। रिलीज की तारीख और शूटिंग की घोषणा एक दमदार नए पोस्टर के साथ की गई। इस पोस्टर में टाइगर को पहले कभी न देखे गए एक दमदार अवतार में दिखाया गया है। बजरंगी और वेद जैसी फिल्मों के लिए मशहूर ए हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 में बेहतरीन कभी न देखा गया एक्शन देखने को मिलेगा। बागी 4 के साथ, टाइगर श्रॉफ चार फिल्मों में एक प्रमुख प्रâैंचाइज़ी में लीड करने वाले सबसे कम उम्र के सितारों में से एक बन गए हैं। उम्मीद है कि बागी 4 एक्शन जॉनर को और भी बोल्ड और रोमांचकारी स्तर पर ले जाएगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, आने वाले साल में बेहतरीन मनोरंजन देने के 75साल पूरे कर रहा है। आने वाला साल सलमान खान अभिनीत सिकंदर, हाउसफुल-5, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म और बागी 4 जैसी प्रमुख रिलीज़ के साथ और भी रोमांचक होने वाला है। एक और ब्लॉकबस्टर की उम्मीद के साथ, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की सफलता की विरासत जारी है। साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन, बागी 4 का निर्देशन हर्षा ने किया है और इसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।

Share Now...