Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबाईक की आमने-सामने की टक्कर से युवक की मौत

बाईक की आमने-सामने की टक्कर से युवक की मौत

  • ख्वाजा की शारदा सहायक नहर के पास हुई घटना

खुटहन। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर नहर के पास रविवार को अपराह्न सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना खुटहन के इमामपुर गांव निवासी मनबोध सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह (24) रविवार को किसी कार्य से जौनपुर शहर गया हुआ था। अपराह्न करीब 2बजे जब वह शहर से घर लौट रहा था, तभी मखमेलपुर नहर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।