Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार को बचाने में पलटी रोडवेज की बस, एक घायल

बाइक सवार को बचाने में पलटी रोडवेज की बस, एक घायल

जौनपुर धारा, खुटहन। बनुआडीह गांव में प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर गुरुवार की भोर बाइक सवार को बचाने में एक रोडवेज की बस सड़क से उतर गड्ढे में पलट गई। संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ। एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई। जिसे उपचार हेतु शाहगंज के पुरुष चिकित्सालय भेज दिया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी सवारों को बाहर निकाला। शाहगंज डिपो की यूपी 61 बीटी 3086 नम्बर की बस प्रयागराज से सवारी लेकर शाहगंज जा रही थी। उस समय बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। उक्त स्थल पर सामने चल रहा बाइक सवार अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने गाड़ी बायें मोड़ दिया। बस असंतुलित हो कर सड़क के बगल पलट गई। बस पर सवार 48 वर्षीय बाबू जो कलकत्ता शहर का निवासी व शाहगंज में रहकर फेरी कर कबाड़ खरीदने का काम करता है। उसके दायें हाथ में गंभीर चोटें लगी। अन्य यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आईं।

Share Now...