Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार को बचाने में ट्रक पलटी

बाइक सवार को बचाने में ट्रक पलटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सदरुद्दीनपुर गांव के पास एक कबाड़ लदी ट्रक सोमवार देर शाम बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलट गयी हालांकि चालक बाल बाल बच गया लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई। लोग बाइक सवार को कोसते नजर आये। बता दें कि ट्रक संख्या यूपी50एटी2393 सोमवार की शाम शाहगंज से कबाड़ लादकर कानपुर के लिए निकली। ट्रक जैसे ही लखनऊ बलिया राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव के पास पहुँची कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलट गयी जिसमें चालक अशोक पुत्र मुन्नालाल निवासी अम्बेडकरनगर भादी शाहगंज को खरोंच तक नहीं आई लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई।