जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गोपालपुर गांव निवासी सुजीत वर्मा बीती रात में लगभग नौ बजे अपनी बाइक पर गांव के ही मंगल कुमार और रिक्की को बैठाकर धर्मापुर बाजार के तरफ जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार सुजीत जौनपुर-केराकत हाइवे पर पहुँचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सुजीत वर्मा रिक्की व मंगल कुमार एवं ऑटो चालक दुर्गेश कुमार मनोज कुमार निवासीगण सिंधौरा व दो और लोग घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय फोर्स के साथ पहुच गए। उन्होंने सभी घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बाइक सवार सुजीत वर्मा और ऑटो चालक दुर्गेश को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में सात घायल, दो की हालत गम्भीर



