― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबांस काटने के विवाद में दबंगों की पिटायी से युवक की मौत

बांस काटने के विवाद में दबंगों की पिटायी से युवक की मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार की शाम क्षेत्र के बारा गांव में बांस काटने के विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जहां बीती रात उपचार के दौरान आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कर देर रात गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी अलाउद्दीन 35 का बांस 2 जुलाई को दिन में गांव के ही अंसार पक्ष के लोगों ने काट लिया था। अलाउद्दीन रविवार की देर शाम इसी बात को लेकर अंसार पक्ष के घर गया था। बात-बात में विवाद बढ़ गया और अंसार पक्ष के लोगों ने अलाउद्दीन को लाठी डंडे से मारपीट के गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। अलाउद्दीन को देर रात पीएचसी सोंधी से जिÞला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया था। अलाउद्दीन सर में गम्भीर चोट के कारण कोमा में चला गया था। परिजन उसे बीएचयू इलाहाबाद तथा अंत में आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे जहां देर रात अलाउद्दीन की मौत हो गईं। अस्पताल की सूचना  पर आजमगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। अलाउद्दीन का शव देर शाम गांव के पैतृक कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। अलाउद्दीन घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घायल युवक के पिता अमीन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Share Now...