जौनपुर धारा,सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी ने ओबरा नगर में अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को ओबरा के बुद्ध विहार में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मीरजापुर विनोद बागड़ी की उपस्थिति व विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरि की अध्यक्षता में नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि विनोद बागड़ी और अन्य पदाधिकारियों के स्वागत के साथ हुई। जिसका संचालन युवा नेता जितेन्द्र कुमार भारती ने किया। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने सर्वसम्मति से दीपक विश्वकर्मा को ओबरा नगर का बसपा नगर अध्यक्ष तथा चंद्र कांत राव को नगर महासचिव चुना। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पांडेय, जिला सचिव संजय कनौजिया, प्रीतम गिरी, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरि, जोन प्रभारी ओबरा जितेंद्र कुमार भारती, डब्लू रंगीला, दिनेश भारती, अंकुश राव, लालचंद, राहुल, राम अवतार, कृष्ण कुमार सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बसपा का ओबरा नगर में संगठन विस्तार, दीपक विश्वकर्मा बने नगर अध्यक्ष

Previous article
Next article


