Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप भी हुई बेअसर

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप भी हुई बेअसर

जौनपुर धारा,जौनपुर। फरवरी माह के शुरुआती दिनों में गर्मी का अहसास कराने वाले मौसम के पलटवार ने गुरुवार को अचानक से करवट लिया है, जैसे मानों मौसम पूरी तरह से बदल रहा हो। इस दौरान तेज धूप के बीच पहाड़ों पर बर्फ गिरने का अहसास लोगों ने किया। दिन भर चली तेज पछुआ हवाओं के कारण धूप बेअसर बनी रही। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दिया है। तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवा के चलते दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित रही। शुक्रवार को धूप निकलने के साथ सर्द हवा चलती रहीं। धूप में खड़े होने पर कुछ राहत थी। बर्फीली हवा के चलते पूरे दिन गलन बरकरार रहा। फरवरी माह में पहले दिन से ही गर्मी का अहसास हो रहा था। बीते पांच दिनों से लोगों के शरीर से गर्म कपड़े कम होने लगे थे। ऐसा लग रहा था कि अब मौसम खुशगवार बना रहेगा। लेकिन गुरुवार को मौसम के बदले अंदाज ने शुक्रवार को और भी परेशान कर दिया। तेज पछुआ हवाओं के चलने से ठंडक और सिहरन महसूस की गई। बर्फीली हवाओं ने मैदान पर पहाड़ों जैसा अहसास कराया। हवाओं की गति से देर रात तक ठंडक बनी रही। इस दौरान लोग नगर के लोहिया पार्क में धूप सेकते नजर आये।

  • इन बातों को लेकर रहें सावधान

वहीं मौसम में बदलाव का असर सेहत पर नजर आता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। तीन चार दिनों से दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन गुरुवार को पछुआ हवाओं से गलन बनी रही। तापमान में हो रहे इस तरह के बदलाव से शरीर को सामंजस्य बिठाने में समस्या आती है। इससे सर्दी, जुकाम, बुखार और गले खराश की दिक्कत हो सकती है। एलर्जी की समस्या भी बढ़ जाती है।

Share Now...