Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पर्वों के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित : डीएम

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की पुलिस विभाग ने की पूरी तैयारी : एसपीजौनपुर। पवित्र माह रमजान एवं होली के दृष्टिगत डीएम डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरबम की सूचना पर प्रशासन की लापरवाही पर वादकारीयों ने जताया रोष

बम की सूचना पर प्रशासन की लापरवाही पर वादकारीयों ने जताया रोष

केराकत। दीवानी न्यायालय में बम की सूचना मिलने के मामले में जिला व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर वादकारियों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। चर्चा है कि ईमेल रात में ही आ गया था तो सूचना प्रकाशित करने में देरी क्यों की गई। संगठन का आरोप है कि यदि प्रशासन समय रहते सूचना सार्वजनिक कर देता तो अधिवक्ता और वादकारी कचहरी आने से बच जाते, जिससे उनका समय और पैसा दोनों सुरक्षित रहता तथा प्रशासन को भी परिसर खाली कराने में कम परेशानी होती। केराकत तहसील क्षेत्र के वादकारियों की मंगलवार को केराकत में बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और पारदर्शी सूचना देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित मोहम्मद असलम खान, दीपनारायण सिंह, रामशरण यादव, बजरंगबहादुर सिंह, संजय शुक्ल, रामफेर शर्मा, कौशलेंद्र गिरी, श्रीप्रकाश सरोज उ$र्फ पप्पू, ओमप्रकाश आदि वक्ताओं ने मांग की कि घटना की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए स्पष्ट और समय रहते प्रोटोकॉल जारी किया जाए, ताकि आमजन, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share Now...