बदलापुर। महिलाओं को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए तहसील परिसर में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क की हकीकत मंगलवार को सामने आई। दोपहर लगभग 12:30बजे की गई पड़ताल में हेल्प डेस्क पर कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं मिला। डेस्क पर पड़ी दोनों कुर्सियां खाली मिलीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की गई है। लेकिन जमीनी हकीकत में बदलापुर तहसील परिसर में महिला हेल्प डेस्क की यह लापरवाही मिशन की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति के तहत नवजात कन्याओं का पूजन, बेटियों को दिया सम्मान
केराकत। नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा को नए अंदाज़ में निभाते हुए केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार दोपहर मिशन...
बदलापुर तहसील में महिला हेल्प डेस्क पर कुर्सियां खाली, जिम्मेदार नदारद

Previous article