― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजहरीले सांप के कांटने से कक्षा चार के छात्र की मौत, मचा...

जहरीले सांप के कांटने से कक्षा चार के छात्र की मौत, मचा कोहराम

बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गाँव में जहरीले सांप के काटने से कक्षा चार के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 10वर्षीय रौनक कनौजिया पुत्र प्रमोद कुमार कनौजिया के रूप में हुई है। परिजनों के बताया कि रौनक घर के बाहर खेल रहा था, तभी जहरीले साप ने उसके पैर में काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश किए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रौनक प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर में कक्षा चार का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Share Now...