मुंगराबादशाहपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। मंगलवार को कक्षा एक से लेकर आठ तक छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे के गालों में गुलाल लगाकर होली खेली। उन्होंने पानी बचाने के लिए भी अपील की। प्रबंधक विशंभर दुबे ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए पानी बचाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्यौहार है, जी हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोल कर भाईचारे का संदेश देता है। प्रधानाचार्य शिवम दुबे समेत शिक्षकों ने कहा कि होली मेल मिलाप का त्यौहार है। इसमें सभी के लिए शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। केमिकल रंगों से होली न खेलें, इसके लिए हर्बल रंगों, गुलाल का प्रयोग करें।इस अवसर पर प्रबंधक विशभर दुबे, अधिवक्ता शुभम, प्राचार्य शिवम, रमेश यादव, करुणा पांडे, प्रियंका, शेखर सर, रूचि, खुशी, पूर्णिमा, विजय सिंह, अर्बिया, मोहिनी, रीता, किरण, आलिशा, सुषमा, आकांक्षा व उमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख
खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
बच्चों ने अबीर गुलाल और फूलों संग जमकर खेली होली

Next article


