― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

बच्चों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में नये प्रवेश वाले छात्र व छात्राएँ का फूल-माला, चन्दन-रोरी, लगाकर एआरपी श्रीश दुबे व प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज द्वारा मिठाई खिला कर भव्य स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित एआरपी श्रीश दुबे समय से विद्यालय आदमपुर बरसठी पर पहुंचकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की शुरुआत बच्चों से करवाया। बच्चों को गणवेश व टाई वेल्ट मे देखकर प्रन्नता जाहिर की। बच्चे देश के भविष्य है, इनका सम्मान करना हम लोगों का परम कर्तव्य है। सभी अध्यापकों को समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने को कहा वर्तमान में हम सभी के लिए चुनौती पूर्ण कार्य है। शिक्षा के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने के लिए हम सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज, शिक्षक विनोद कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, रामसजीवन, त्रिभुनराम, शैलिनी, नीलम सिंह, नीलम रावत, सन्दीप सिंह, मनोज राय, कचन सहित आंगनवाड़ी रसोईया आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...