जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। तरसंड गांव निवासी जीत बहादुर सिंह अपने परिवार सहित किसी कार्य से दिल्ली गए हुए हैं जिसकी वजह से उनका घर बंद पड़ा हुआ था। मंगलवार की रात किसी समय चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में दाखिल हो गए और अलमारी तोड़कर दो सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का हार, एक सोने की चेन जिसकी कीमत लाखों में है तथा साड़ी कपड़े व बर्तन इत्यादि उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे दरवाजे पर पड़ी तो घटना का पता चला। पड़ोसी मोनू सिंह ने थाने पर तहरीर दिया है। मौके पर एसआई रमाशंकर पांडे जाकर जांच पड़ताल में जुटे रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला

Previous article
Next article


