- छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मठभेड़ में दो घायल; लूट की वारदात को दिया था अंजाम
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर बद्दोपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में 6जून को निजामपुर गांव स्थित जन सेवा केन्द्र संचालक कों गोली मारने वाले आरोपित निकले। फिलहाल दो बदमाशों को पैर में गोली लगने से जख्मी हैं। कुल छह बदमाश पुलिस की पकड़ में आयें है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर शाहगंज और खुटहन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, वहीं अन्य चार को दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बीते 6 जून को खुटहन रोड स्थित निजामपुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स/ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उक्त घटना में संचालक मोहम्मद सऊद को गोली मारकर बदमाश लैपटॉप लूट ले गए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद निवासी शिवांग सिंह पुत्र धर्मराज, कप्तानगंज निवासी राजन कुमार उर्फ राज पुत्र बृजेश गौतम, रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. लल्लन राम, लखनऊ के जानकीपुरम निवासी शिवम सिंह पुत्र अंबेश कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान निजामाबाद निवासी राजमन कुमार उर्फ राज पुत्र सतिराम तथा तहबरपुर निवासी रोबिन कुमार पुत्र राजेश के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार अजित सिंह चौहान ने बताया कि शाहगंज इंस्पेक्टर और निजमापुर चौकी इंचार्ज के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी एक कार को आता देख जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार ने बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई पर पुलिस ने भी फायरिंग झोंक दी, जिसमें दो को पैर में गोली है।



