Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयफ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट पर हुई तोड़फोड़

फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट पर हुई तोड़फोड़

Khalistan Supporters In America : लंदन के बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भी खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में घुसकर तोड़फोड़ कर दी. इसको लेकर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है और अपना विरोध व्यक्त किया है.

विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक के आगे सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट पर हुई तोड़फोड़ पर सख्त ऐतराज दर्ज कराया. अमेरिका की दूतावास प्रमुख को विदेश मंत्रालय ने बुलाकर आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही विदेश मंत्रालय ने घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने को भी कहा. भारत ने अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है. साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का भी आग्रह किया है. भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले को लेकर ‘फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) ने कहा, ‘‘हम लंदन के साथ-साथ सैन फ्रांसिस्को में भी कानून-व्यवस्था की विफलता से चकित हैं, जहां कुछ कट्टरपंथी अलगाववादियों ने भारत के राजनयिक मिशन पर हमला किया.’’  वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नई दिल्ली में अमेरिकी प्रभारी डी’अफेयर के साथ एक बैठक में, भारत ने भारत के महावाणिज्य दूतावास और सैन फ्रांसिस्को की संपत्ति के विध्वंस पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया. इस बैठक में अमेरिकी सरकार को राजनयिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा और सुरक्षित करने के अपने मूल दायित्व की याद दिलाई गई. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित उपाय करने को कहा गया. इसके अलावा, वाशिंगटन डीसी में दूतावास ने भी इसी तरह की तर्ज पर अमेरिकी विदेश विभाग को अपनी चिंताओं से अवगत कराया. खालिस्तान समर्थकों की ये कार्रवाई ‘वारिश पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के भगोड़ा घोषित करने के बाद हुई. इसके अलावा पंजाब में अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की गिरफ्तारी के विरोध में इमारत के बाहर खालिस्तानी झंडे भी लहराए. खालिस्तान समर्थकों ने नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अस्थाई सुरक्षा व्यवस्था को धवस्त करते हुए वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगाए. हालांकि वाणिज्य दूतावास के दो कर्मचारियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया. इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास परिसर में प्रवेश किया और अपने हाथों में लगी छड़ों से दरवाजे और खिड़कियों पर हमला बोल दिया.

Share Now...