जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी चिकित्सक राज सिंह चौहान को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर करन चौहान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी। उस पर जौनपुर सहित प्रयागराज जनपद में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
ग्राम मोलानापुर में 9 अक्टूबर 2025 को हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी करण चौहान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम बंधवा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर किया, आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया जिससे बदमाश को गोली लगी। उसके पास से तमंचा-कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात मीरगंज पुलिस टीम बंधवा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।



