Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरफायरिंग कर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

फायरिंग कर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के अरसियां बाजार में बीते शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा असलहे से फायरिंग कर बाजार निवासी एक दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है जबकि मौके पर पहुंची पुलिस सूचना को फर्जी बता रही है। बताया जाता है कि बाजार निवासी रामदास चौरसिया द्वारा लिखित रूप से तहरीर में आरोप लगाया कि रात आठ बजे वे अपने भाई भगवान दास के साथ भेजन करने के बाद सोने जा रहा था, उसी दौरान बाइक सवार मुंह बांधे दो बदमाश आए और सिर पर असलहा सटाकर 25 हजार रुपए की मांग की।  शनिवार को पैसा देने की बात कहते हुए हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित का माने तो इसके पूर्व भी आधा दर्जन की संख्या में आए लोग दुकान को खाली करने की धमकी दे रहे थे लेकिन बाजारवासियों के कारण वापस लौट गए। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। जबकि पुलिस फायरिंग की घटना को फर्जी बताते हुए मामला दुकान खाली कराने के लिए आपसी विवाद बता रही है से साफ इनकार कर रही है। प्रभारी प्रेम शंकर ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...