जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के भादी खास मोहल्ले में फातिमा जहरा की शहादत में मजलिस का आयोजन किया गया। आयोजित मजलिस में फतेहपुर से आये मौलाना सैयद मोहम्मद आबिद रिजवी मौजूद रहे। हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी हजरत फातिमा की शहादत की मकतबे फातिमी भादी खास की तरफ से मजालिस मस्जिद औलाद हुसैन में आयोजित की गयी। मजलिस को सम्बोधित करते हुए फतेहपुर से आए मौलाना सैयद मोहम्मद आबिद रिजवी ने कहाकि फातिमा जहरा आलिमें निसवां के लिए एक नमूनये अमल हैं। मोहम्मद साहब फरमाते थे फातिमा मेरी मां हैं। जब फातिमा आती थीं मोहम्मद साहब ताजीम में खड़े हो जाया करते थे। बादे शहादते रसूल फातिमा जहरा पर जुल्म ढाए गए। आग और लकड़ी लेकर आए जालिमों ने फातिमा के घर को आग के हवाले कर दिया। जलता हुआ दरवाजा फातिमा पर गिरा और मादरे शिकम में जनाबे मोहसिन शहीद हो गये। ये सारे मसाएब सुनकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। लोग जारों कतार रोने लगे। या फातिमा या फातिमा की सदायें बुलन्द हो गई। मजलिस की शुरूआत तिलावत कलामे पाक से हुई। इश्तेयाक हुसैन व हमनवां ने मर्सिया पेश किया। संचालन हुसैन अब्बास खान भादवी ने की। इस दौरान अबरार हुसैन, शहान हैदर, इन्तजार खान, खुशनूद भादवी आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...


