Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर की युवक ने आत्महत्या

फांसी लगाकर की युवक ने आत्महत्या

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर(बनपुरवा) गांव में बुधवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवनारायण पाल का पुत्र 18वर्षीय विशाल पाल ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार, काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मृतक की माता रीता देवी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बाहर से कुंडी खोलने पर देखा गया कि युवक रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में रस्सी काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।