जौनपुर। लायन्स क्लब मेन ने प्लाज्मा फेरेसिस तकनीक जागरूकता कार्यक्रम आशादीप हास्पिटल अहियापुर मे आयोजित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ.वी.एस.उपाध्याय ने बताया कि ऑटोइम्यून बीमारियों में प्लाज्मा फेरेसिस से शरीर से हानिकारक एंटीबॉडी को हटाकर राहत मिलती है। गुर्दे की विफलता में, प्लाज्मा फेरेसिस से शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाकर सुधार होता है। प्लाज्मा फेरेसिस एक चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसमें रक्त के तरल भाग, प्लाज्मा को अलग किया जाता है और उसे हटाया जाता है। फिर इसे अन्य तरल पदार्थ से प्रतिस्थापित किया जाता है, या इसे उपचार के बाद वापस रक्त में डाला जाता है। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.दिलीप शुक्ला, डॉ.आयुष उपाध्याय, डॉ.भास्कर, डॉ.एस के उपाध्याय, राम कुमार साहू, अवधेश मौर्य, शत्रुघ्न मौर्य, योगेश साहू, नीरज शाह आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
प्लाज्मा फेरेसिस तकनीक मरीजों के लिए वरदान : वी.एस.उपाध्याय

Previous article


