Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
Homeअपना जौनपुरप्रेम विवाह के बाद पत्नी को रखने से किया इंकार

प्रेम विवाह के बाद पत्नी को रखने से किया इंकार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक व एक युवती ने डेढ़ महीने पूर्व प्रेम विवाह किया था। प्रेमी ने अचानक प्रेमिका को रखने से इंकार कर दिया।प्रेमिका की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी तथा उसके परिवार को थाने बुलवाया। उक्त गांव की दलित बस्ती निवासी 21वर्षीय विकास कुमार पुत्र जीत बहादुर का अपने गांव के ही अमन कुमारी पुत्री संतोष कुमार  से प्रेम सम्बन्ध हो गया था। युवती के परिवार के लोगों ने उसे चन्दवक थाना क्षेत्र में स्थित उसकी ननिहाल में भेज दिया। उसके बावजूद दोनो का मिलना कम नही हुआ। लगभग डेढ़ माह पूर्व दोनो ने भागकर शादी कर लिया। लड़की के ननिहाल के लोगों ने चन्दवक थाने में घटना की तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को पकड़कर थाने ले आयी। थाने में सुलह समझौते के बाद दोनो ने केराकत के एक मंदिर में शादी किया। शादी के बाद प्रेमी पत्नी के साथ गांव आया। वहां कुछ दिन रहने के बाद पत्नी के साथ मुंबई चला गया। वहां जाकर दोनों में विवाद होने लगा। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को उसके मामा के पास दिल्ली भेज दिया। वहां से वह घर आ गयी। घर आकर काफी बवाल हुआ। उसे प्रेमी तथा उसके परिजन रखना ही नही चाहते थे। उसके बाद थाने में दोनो पक्षों में पंचायत हुई।उसके बाद प्रेमी तथा उसके परिजन प्रेमिका को घर लिवा गए।

Share Now...