Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रेक्षक एसआईआर कार्यों का किया औचक निरीक्षण

प्रेक्षक एसआईआर कार्यों का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। विशेष रोल प्रेक्षक कुणाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी में एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करने तथा साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई प्रक्रिया के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईआरओ से जानकारी प्राप्त किया कि अब तक कितनी नोटिस निर्गत की गयी है और कितने की मैपिंग हुई है। उन्होंने फीडिंग के डाटा तथा प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि लोगों की मैपिंग कराकर ही फीडिंग की जाए। इस अवसर पर ईआरओ अजय उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।