जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नई चेतना-पहल बदलाव की कार्यक्रम के अंर्तगत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर में रचना विशेष विद्यालय की तरफ से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं के प्रति भेदभाव विषय पर विद्यालय की विशेष शिक्षिका नीतू यादव ने बताया कि दिव्यांग बालिकाओं या महिलाओं के साथ कोई भेदभाव या उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं कर सकता है। यदि करता है तो उसके खिलाफ आरपीडब्ल्यूडी 2016 एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बेबी रानी यादव ने भी इस अधिनियम की प्रशंसा करते हुए कहाकि वाकई हमारा देश बदल रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी विद्यालय के मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने दी। इस मौके पर दामिनी यादव, होरेन्द्र मौर्या, लाल साहब यादव आदि विशेष शिक्षक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
प्राथमिक विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



