जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा ग्रीष्मकाल में संस्कार भारती जौनपुर द्वारा संचालित 20 दिवसीय चित्रकला एवं कत्थक नृत्य कला प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच अल्पाहार व प्रâूटजूस का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित जोन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा ग्रीष्म काल में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर बच्चों के कला को निखारने का कार्य करती हैं। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश मौर्या ने कहा कि क्लब प्रति वर्ष इसी तरीके से बच्चों के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन करती है। कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, धनंजय पाठक, गौरव श्रीवास्तव, सुधा मौर्य, अनिल पांडे, डॉ. रश्मि मौर्या, डॉक्टर पूजा यादव, नवीन मिश्रा व डॉ. नरेंद्र यादव आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के मंत्री अमित गुप्ता ने किया तथा आभार अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
प्रशिक्षण कार्यशाला में बच्चों के बीच अल्पाहार व फू्रटजूस का वितरण

Previous article
Next article


