जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर रेलवे के मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सैकड़ो आंदोलनकारियों ने मुंगराबादशाहपुर की जाम समस्या से त्रस्त होकर विवश होकर रेलवे स्टेशन पर आंदोलन किया। भारी संख्या में रेलवे फोर्स और बादशाहपुर थाना स्टेशन खड़ी थी। पीएसी को अलर्ट किया गया था। अन्ना के आंदोलनकारी को पुलिस लगातार भाग रही थी। जिससे कि डर-भय पैदा हो जाए, आंदोलनकारी की मांग थी कि इटहरा-कोदहू बाईपास आज 15 वर्षों से लंबित चल रहा है। शासन द्वारा पैसा भेजा भी गया था फिर भी सरकार के अधिकारी आज तक इटहरा-कोदहू बाईपास नहीं बन सका है, और जनमानस परेशान हो गया है। डिलीवरी महिलाएं, छात्र-छात्राएं एक्सीडेंटल केस बारात, प्रतिदिन की भारी जाम से पीड़ित वाहन, जनता सब परेशान हो चुके हैं। इस समस्या के निदान के लिए 4 जनवरी को जज सिंह अन्ना ने मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो आंदोलनकारी के साथ भारी विरोध के बाद भी धरना दिया। उप-जिलाधिकारी मछलीशहर, सीओ मछलीशहर सीओ अनिल कुमार रेलवे प्रतापगढ़ इंटेलिजेंस के अधिकारी, भारी संख्या में मौजूद रहे। एसडीएम मछली शहर ने ज्ञापन लेकर कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान होगा। अन्ना ने कहा कि यदि एक महीने के अन्दर बाईपास का निर्माण कार्य नहीं शुरू होता है तो 4 फरवरी को फिर धरना-प्रदर्शन, रेल रोको आंदोलन की घोषणा की जाती है और हर महीने अब जनता आंदोलन करेगी। धरना-प्रदर्शन में जज सिंह अन्ना, जितेन्द्र बहादुर सिंह, ननकू सिंह सटवा, डॉ.विकास पाल, बसंत लाल जैसवारा, राजू सिंह राणा, गुलाब शंकर गुप्ता, यज्ञ नारायण गुप्ता, नीतीश कुमार शर्मा, हरिशंकर जैसवारा, दिनेश कुमार जैसवारा, कौशल कुमार, सुभाष प्रजापति, राजीव सिंह, डॉ.छोटेलाल पाल, सुरेश, कन्हैयालाल पाल, लाल बहादुर पाल, आनंद कुमार सहित आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
प्रशासन के विरोध के बावजूद भी जज सिंह अन्ना ने किया धरना-प्रदर्शन

Previous article


