Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रमोद सिंह पुन: बनाये गये अध्यक्ष, मंत्री बने दिनेश

प्रमोद सिंह पुन: बनाये गये अध्यक्ष, मंत्री बने दिनेश

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। जहां सर्वसम्मति से प्रमोद सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष एवं दिनेश चक्रवर्ती को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया। इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी/मंडल मंत्री वाराणसी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने की। दोनों के नाम का प्रस्ताव राज्य परिषद सदस्य अजय सिंह ने रखा जिसका सभी इकाइयों ने समर्थन किया। अन्य पदों पर प्रवीण पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह संगठन मंत्री, विजय सिंह यादव मीडिया प्रभारी, राम प्रताप विश्वकर्मा आय व्यय निरीक्षक, आलोक श्रीवास्तव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये। शेष पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जायेगी। प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दिया तो मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने शुभकामना देते हुए निर्देश दिया कि जिलाध्यक्ष शीघ्र अपनी  गठित करें। वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर प्रथम बैठक करके संघर्ष को गति दी जाएगी। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, सुधीर राय, दयाशंकर सिंह, संदीप सिंह, रमेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, दीपक सिंह, रविशंकर सिंह, सुरजीत उपाध्याय, जूही सिंह, रंजीत सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, राज मंगल पांडेय, संजय सिंह, सुजीत चौरसिया, प्रशांत सिंह, जय प्रकाश सिंह, देवी प्रसाद पांडेय, रविंद्रनाथ सिंह, उपेंद्र कुमार, डॉ.सूर्य प्रकाश सेठ, सुनील राय, राजेश कुमार, दीपक सिंह, डॉ धर्मेंद्र शुक्ला, श्रीधर तिवारी, अमरेश सिंह, जितेंद्र यादव, अजय सिंह, अक्षय यादव, शहजाद अहमद, राजेश कुमार, आलोक श्रीवास्तव, महानारायण पांडेय, धीरज सिंह, अनिल सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...