Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरप्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का...

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूर्ण होने पर एक वृहद तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 25, 26 एवं 27 मार्च को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया जाना है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को इस आयोजन को सकुशल पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की तैयारी ससमय पूर्ण कर ले। इस कार्यक्रम के तहत जनपद के उत्कृष्ट किसानों, ग्राम प्रधानों का सम्मान, टूल किट वितरण, विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाये जाने और सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारिया करनें के निर्देश दिये। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में बताया जायेगा। तीन दिवसीय मेले में लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक जनपदवासी सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक के.के.पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।