Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रदेशीय सब-जूनियर बालिका प्रतियोगिता में 50 टीमों ने लिया भाग

प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका प्रतियोगिता में 50 टीमों ने लिया भाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता एवं प्रदेशीय महिला वॉलीबाल/खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त मण्डलों की लगभग कुल 50 टीमों ने प्रतिभाग किया।

हैण्डबाल का पहला मैच कानपुर बनाम अलीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें अलीगढ़ की टीम ने 11-08 से कानपुर को पराजित किया। दूसरा मैच मिजार्पुर मण्डल और वाराणसी मण्डल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने 11-02 से मिजार्पुर को पराजित किया। तीसरे मैच में लखनऊ मण्डल ने 17-05 से आगरा मण्डल को पराजित किया। चौथा मैच गोरखपुर मण्डल बनाम अयोध्या मण्डल के बीच खेला गया जिसमें अयोध्या मण्डल की टीम 15-07 से गोरखपुर मण्डल को पराजित किया। पांचवा मैच देवीपाटन मण्डल बनाम झाँसी मण्डल के मध्य हुआ जिसमें झाँसी की टीम ने देवीपाटन मण्डल को 10-01 से पराजित किया। छठा मैच बस्ती मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य हुआ जिसमें बस्ती की टीम ने मेरठ मण्डल को 15-00 से पराजित किया। सातवां मैच गोरखपुर मण्डल बनाम कानपुर मण्डल के मध्य हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने कानपुर मण्डल को 10-02 से पराजित किया। आठवां मैच अयोध्या मण्डल बनाम अलीगढ़ मण्डल के मध्य हुआ जिसमें अयोध्या की टीम ने अलीगढ़ मण्डल को 20-06 से पराजित किया। नौवां मैच सहारनपुर मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य हुआ जिसमें मुरादाबाद की टीम ने सहारनपुर मण्डल को 06-04 से पराजित किया। वॉलीबाल का पहला क्वार्टर फाइनल मैच प्रयागराज मण्डल व लखनऊ मण्डल के बीच खेला गया जिसमें सीधे सेट में लखनऊ की टीम ने प्रयागराज को पराजित किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बस्ती मण्डल व बांदा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बस्ती की टीम सीधे सेट में विजयी रही। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच आगरा मण्डल व वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम सीधे सेट में मैच अपने पक्ष में किया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच कानपुर मण्डल व गोरखपुर मण्डल के मध्य हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने सीधे सेट में कानपुर की टीम को पराजित किया। महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला जायेगा। खो-खो मैच वाराणसी, आजमगढ़, आगरा, मेरठ, बस्ती, देवीपाटन, लखनऊ एवं झाँसी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहला क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी एवं लखनऊ, दूसरा आजमगढ़ एवं झॉंसी, तीसरा आगरा एवं बस्ती तथा चौथा क्वार्टर फाइनल मैच देवीपाटन एवं मेरठ मण्डल के बीच खेला जायेगा। महिला वॉलीबाल एवं खो-खो का फाइनल मैच गुरूवार को खेला जायेगा। उक्त दोनों प्रतियोगिताओं के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर होंगे। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने दी है।

Share Now...