सिकरारा। प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में बीते अगस्त माह में हुई एक लूट की घटना के फरार चल रहे एक आरोपी के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की कार्रवाई हेतु नोटिस चस्पा कराई साथ ही डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को सूचना दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कम्प मच गया। प्रतापगढ जनपद के रानीगंज थाने के एसआई केपी सिंह कांस्टेबल योगेंद्र सिंह सिकरारा थाने के उपनिरीक्षक विनोद सिंह कांस्टेबल जितेंद्र यादव के साथ रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के अविरल यादव के घर पहुँचकर उसके पैतृक आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी है। यह कार्रवाई धारा 82 के तहत की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस ने डुगडुगी बजाकर गांव में मुनादी भी कराई, जिससे पूरे विशुनपुर गांव में हड़कंप मच गया। एसआई के.पी.सिंह ने बताया बीते सात अगस्त को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रानीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का सोने चैन छीनकर भागे थे। उक्त बदमाश उसी दिन प्रतापगढ कोतवाली क्षेत्र में लूट का असफल प्रयास किये उसी दिन प्रयागराज जनपद में लूट की घटना को अंजाम दिए थे। इस मामले में दर्ज लूट के मुकदमे की जांच में रानीगंज थाना क्षेत्र का एक बदमाश श्रीनिवास पकड़ा गया। जांच में दो बदमाश जौनपुर जनपद के प्रकाश में आये जिसमे एक सुजानगंज थाना क्षेत्र सत्यम और दूसरा सिकरारा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव का अविरल यादव नाम प्रकाश में आया था। अविरल यादव घटना के बाद से फरार है। उसके खिलाफ पहले से ही लूट, अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं, जिसके चलते पुलिस ने अदालत से कुर्की का आदेश प्राप्त किया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की, साथ ही डुगडुगी बजाकर गांववालों को सूचित किया कि यदि आरोपी 30दिनों के अंदर समर्पण नहीं करता, तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
― Advertisement ―
प्रतापगढ़ में लूट मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Previous article
Next article


